कंप्यूटर के प्रमुख भाग
यदि हम कंप्यूटर के विभिन्न भागों की बात करें तो मुख्य रूप से इसे प्रमुख तीन भागों में बांट सकते हैं-
- इनपुट यूनिट
- प्रोसेसिंग यूनिट
- आउटपुट यूनिट
इन प्रमुख भागों के बारे में नीचे हम विस्तार से चर्चा करेंगे-
इनपुट यूनिट(input unit)
यह कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसके द्वारा यूजर और कंप्यूटर के बीच संवाद स्थापित किया जाता है यूजर के द्वारा दी गई निर्देश और डाटा को डिजिटल रूप में परिवर्तित करता है। जैसे-
- कीबोर्ड
- माउस
- स्कैनर
- जॉय स्टिक
- ट्रैकबॉल
- डिजिटल ग्राफिक टेबलेट
- माइक्रोफोन
- वायस रिकॉग्नाइजर
प्रोसेसिंग यूनिट(processing unit)
प्रोसेसिंग यूनिट जिसे सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का महत्वपूर्ण भाग होता है, जिसे कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है । इसे निम्न भागों में बांटा जा सकता है-
- मेमोरी यूनिट
- ए एल यू
- कंट्रोल यूनिट
मेमोरी यूनिट(memory unit)
यह सीपीयू के अंदर स्थित कंप्यूटर का महत्वपूर्ण भाग होता है। मेमोरी यूनिट में यूजर के द्वारा दिए गए निर्देश, डाटा एवं मध्यवर्ती परिणामों को संग्रहित कर के रखा जाता है। जब भी कंप्यूटर के द्वारा किसी प्रकार की सूचना की आवश्यकता पड़े तो वह मेमोरी यूनिट से संग्रहित सूचना का उपयोग कर सकता है।
मेमोरी की साइज किसी कंप्यूटर की क्षमता और गति को प्रभावित करता है। मुख्य रूप से मेमोरी को दो भागों में बांटा जा सकता है- 1. प्राइमरी मेमोरी 2. सेकेंडरी मेमोरी
इसके कुछ प्रमुख कार्य निम्न है-
- यह प्रोसेसिंग के लिए जरूरी डाटा और निर्देशों को संग्रहित करके रखता है।
- यह प्रोसेसिंग के दौरान मध्यवर्ती परिणामों को संग्रहित करके रखता है।
- सभी इनपुट और आउटपुट मुख्य मेमोरी के द्वारा प्रेषित किए जाते हैं।
कंट्रोल यूनिट(control unit)
यह कंप्यूटर का वह भाग होता है जो संपूर्ण प्रक्रिया को नियंत्रित करता है किंतु यह किसी भी प्रोसेसिंग में भाग नहीं लेता है।
इसके कुछ प्रमुख कार्य निम्न है-
- यह कंप्यूटर के अलग-अलग यूनिट के बीच डाटा और निर्देशों का आदान प्रदान करता है।
- यह कंप्यूटर के विभिन्न भागों के बीच प्रबंधन एवं समन्वय स्थापित करता है।
- यहां मेमोरी से निर्देश प्राप्त करता है ,उसे अनुवादित करता है और कंप्यूटर को कार्य करने के लिए निर्देशित करता है।
- यह इनपुट और आउटपुट डिवाइस के बीच डाटा को स्थानांतरित करने में मदद करता है।
- यह किसी भी प्रकार का डाटा को ना संग्रहित करता है और ना प्रोसेस में भाग लेता है।
अंकगणितीय एवं तार्किक यूनिट(arithmetic Logic unit)
इस भाग को मुख्य रूप से दो भागों में बांट सकते हैं-
1. अंकगणितीय संक्रिया - कंप्यूटर के इस भाग का कार्य अंकगणितीय संक्रियाएं को क्रियान्वित करना है- जैसे जोड़ ,घटाव, गुणा एवं भाग ।
2. तार्किक क्रियाएं- तार्किक क्रियाएं जैसे डाटा का तुलना, उसका चयन ,पहचान एवं विलोपन करना होता है।
आउटपुट यूनिट(output unit)
आउटपुट यूनिट कंप्यूटर का वह भाग होता है जो प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है। यह परिणाम हमें दो रूप में प्राप्त होता है - सॉफ्ट कॉपी एवं हार्ड कॉपी।
नीचे कुछ आउटपुट डिवाइस के नाम दिए गए हैं-


Comments
Post a Comment