Skip to main content

कंप्यूटर फंडामेंटल: कंप्यूटर की मेमोरी

 कंप्यूटर की मेमोरी 

मेमोरी कार्य करने के दौरान कोई निर्देश देने एवं डाटा को स्टोर करने के काम आता है

कंप्यूटर की मेमोरी को मुख्य रूप से दो भागों में बांट सकते हैं-

  1. प्राइमरी मेमोरी
  2. सेकेंडरी मेमोरी


प्राइमरी मेमोरी

कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी वह आवश्यक मेमोरी होती है जिसके बिना कंप्यूटर कार्य नहीं कर सकता। प्राइमरी मेमोरी सीधे मदरबोर्ड में लगा हुआ रहता है। प्राइमरी मेमोरी में किसी प्रकार का डाटा स्टोर नहीं किया जाता है, यह प्रोसेसिंग के दौरान उपयोग में लाया जाता है।
 
यहां निम्न प्रकार के होते हैं-
  1. रोम(ROM)
  2. रैम (RAM)
  3. कैश (cache)
  4. रजिस्टर(register)
द्वितीयक मेमोरी/ सेकेंडरी स्टोरेज

 द्वितीयक मेमोरी कंप्यूटर की वह मेमोरी होती है जिसमें कंप्यूटर के सारे प्रोग्राम एवं डाटा स्टोर रहता है। इसे सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस भी कहते हैं।

 सेकेंडरी स्टोरेज  डिवाइस निम्न प्रकार के होते हैं-
  • मैग्नेटिक टेप
  • मैग्नेटिक डिस्क
  • ऑप्टिकल डिस्क
  • यूएसबी ड्राइव
  • मेमोरी कार्ड
डाटा अभिगमन की विधियां(Data Access method)

डाटा एक्सेस करने की मुख्य रूप से निम्न विधियां हैं-

क्रमिक अभिगमन विधि

डाटा अभिगमन की इस विधि में हम किसी स्टोरेज डिवाइस में संग्रहित डाटा को उसी क्रम में प्राप्त कर सकते हैं जिस क्रम में उसे संग्रहित किया गया है। जैसे ऑडियो कैसेट

सीधा अभिगमन विधि

इस विधि में डाटा को किसी भी क्रम में प्राप्त किया जा सकता है। यहां किसी डाटा तक पहुंचने में क्रमिक अभिगमन विधि की अपेक्षा कम समय लेता है। जैसे ग्रामोफोन के रिकॉर्ड
इंडेक्स सीक्वेंशियल अभिगमन विधि

डाटा अभिगमन कि इस विधि में किसी स्टोरेज  डिवाइस में संग्रहित डाटा तक पहुंचने के लिए एक सूची बनाई जाती है, जिसमें प्रत्येक डाटा का एड्रेस संग्रहित रहता है जिसकी मदद से उस डाटा तक पहुंचने में कम समय लगता है।

 



Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर फंडामेंटल : परिचय,विशेषताएं एवं सीमाएं

 आज का युग सूचनाओं के भंडार का युग कहा जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग मशीन है जो डाटा को  स्वीकार एवं इनपुट करता है, इनपुट डाटा पर  प्रोसेसिंग करता है और हमारी आवश्यकता के अनुसार परिणाम को प्रदर्शित करता है।   कंप्यूटर की कार्य प्रणाली यदि हम कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करें तो  प्रमुख रूप से पांच करता है- Step 1 -  डाटा को इनपुट करता है। Step 2 - दिए गए निर्देशों एवं डाटा को मेमोरी में संग्रहित करता है जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाया जाता है। Step 3 - डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और उसे उपयोगी सूचनाओं में परिवर्तित करता है। Step 4 -  डाटा प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है। Step 5 - उपर्युक्त वर्णित सभी कार्यों पर नियंत्रित रखता है। कंप्यूटर की विशेषताएं  कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न है- उच्च गति(High speed)  कंप्यूटर बहुत तेज गति के साथ काम करता है। अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है। यदि हम क...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर का इतिहास

 कंप्यूटर का इतिहास  यदि हम कंप्यूटर के विकास की बात करें तो हजारों साल पहले से ही इसका इतिहास प्रारंभ होता है। अबेकस(abacus) का गणना यंत्र अबेकस ने एक ऐसा गाना यंत्र बनाया था जिसकी मदद से जोड़ घटाव गुणा भाग संबंधी कार्य किया जा सकता था यह एक मैकेनिकल डिवाइस था। इस डिवाइस में एक चौकोर आकार के फ्रेम में बहुत सारे तार लगे हुए रहते थे जिसमें गोल आकृति की गेंद लगी हुई रहती थी इन्हीं गेंद की मदद से गणना कार्य किया जाता था।   ब्लेज पास्कल का पास्कलाइन मशीन ब्लेज पास्कल ने 1645 ई में एक मेकेनिकल डिजिटल केलकुलेटर बनाया जिसे उन्होंने एडिंग मशीन नाम दिया था, इस मशीन की मदद से जोड़ -घटाव संबंधी कार्य आसानी के साथ किया जा सकता था। इस मशीन में दांतेदार युक्त चकरिया लगी हुई रहती थी, जिसमें 0 से 9 तक के अंक अंकित किए गए थे। प्रत्येक चकरी का एक स्थानीय मान होता था। ब्लेज पास्कल के एडिंग मशीन को पास्कलाइन कहा जाता है जो सबसे पहला मैकेनिकल कैलकुलेटिंग मशीन था। सन 1694 में जर्मन गणितज्ञ गार्ड फ्रेट बिल होम लोन लेबनीज ने पास्कलाइन मशीन में सुधार करके एक नई मशीन बनाई जिसे रेकनिंग मशीन नाम ...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी/स्टोरेज

  सेकेंडरी मेमोरी /स्टोरेज   कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी में हम डाटा को स्थाई रूप से स्टोर कर सकते हैं , यह वह जगह होता है जहां पर सिस्टम के सारे प्रोग्राम और आपकी सभी प्रकार की डाटा मौजूद होते हैं। इसे हम मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकृत कर सकते है 1.फिक्स्ड स्टोरेज 2.रिमूवल स्टोरेज सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस निम्न है -  मेग्नेटिक टेप - ऑडियो कैसेट, वीडियो कैसेट मेग्नेटिक डिस्क - फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, हार्ड डिस्क ड्राइव । ऑप्टिकल डिस्क - सीडी,डीवीडी,बीडी  मेमोरी कार्ड - एसडी कार्ड ,मल्टीमीडिया कार्ड यूएसबी ड्राइव्स - पेन ड्राइव  मेग्नेटिप टेप  यह एक सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जो पहले डाटा संग्रहित करने के लिए उपयोग में लाया जाता था । यह नायलॉन की बनी लंबी पट्टी होती थी , जिसमें चुम्बकीय पदार्थ का लेपन किया हुआ रहता था । इसी पट्टी में डाटा को स्टोर किया जाता था इसमें  क्रमिक डाटा एक्सेस विधि नॉन वोलेटाइल स्टोरेज ऑडियो और वीडियो डाटा स्टोर कर सकते है । यह सस्ता एवं ज्यादा नाजुक  अन्य स्टोरेज के अपेक्षा कम मात्रा में डाटा स्टोर कर सकते हैं।...