कंप्यूटर के कंपोनेंट्स एवं पोर्ट्स
मदरबोर्ड(motherboard)
मदर बोर्ड जिसे प्रिंटेड सर्किट बोर्ड भी कहा जाता है सीपीयू के अंदर कंप्यूटर सिस्टम में लगाया जाता है। इस बोर्ड की मदद से हम अन्य बाह्य उपकरणों को एवं विस्तार करने के सुविधा दी होती है । जैसे- हार्ड डिस्क ,कीबोर्ड , माउस ।
प्रोसेसर(processor)
प्रोसेसर एक छोटा सा चिप होता है जो कंप्यूटर के अंदर मदरबोर्ड में लगाया जाता है| यह इनपुट डिवाइस से निर्देशित किसी कार्य को करता है और करने के बाद परिणाम को आउटपुट डिवाइस को भेज देता है। इसके कार्य करने की गति इतनी तेज होती है कि एक सेकंड में करोड़ों गणनाएं कर सकता है।
सबसे पहला प्रोसेसर इंटेल कंपनी ने सन 1971 में बनाया था जिसका नाम इंटेल 4004 था। किसी प्रोसेसर की गति मापने की इकाई हर्ट्ज है ।
मुख्य मेमोरी(main memory)
मैन मेमोरी कंप्यूटर की प्राथमिक मेमोरी होती है , जिसमें प्रोसेसिंग के दौरान उपलब्ध डाटा अस्थायी तौर पर इसी मेमोरी में संग्रहित रहती है । जैसे ही प्रोसेसिंग का काम खत्म होता है , डाटा यहाँ से हट जाता है ।
सेकेंडरी मेमोरी - हार्ड डिस्क ड्राइव(Hard disk drive)
यह एक स्टोरेज डिवाइस होता है , जहाँ पर डाटा को संग्रहित कर कर सकते है । किसी कंप्यूटर के समस्त प्रकार के डाटा प्रोग्राम एवं अन्य फाइल इसी स्टोरेज डिवाइस में मौजूद होता है ।
साउंड कार्ड(sound card)
साउंड कार्ड आपके कंप्यूटर में आवाज के लिए जरुरी होता है , , इसे मोथेरबोर्ड के विस्तारण स्लॉट्स में लगाया जाता है । यह इनपुट डिवाइस के द्वारा प्राप्त एनालॉग सिग्नल को डिजिटल में और फिर डिजिटल को एनालॉग में परिवर्तित करता है ।
वीडियो कार्ड(video card)
यदि आप उच्च क्वालिटी के ग्राफ़िक्स , वीडियो या गेमिंग संबंधी कार्य करना चाहते है ,तो वीडियो कार्ड लगाना जरूरी होता है । इसे भी मदर बोर्ड के एक्सपेंशन स्लॉट्स में लगाया जाता है ।
नेटवर्क कार्ड(network card)
यदि आप एक से अधिक कंप्यूटर को आपस में जोड़ना चाहते है तो यह नेटवर्क कार्ड की मदद से की जा सकती है । नेटवर्क कार्ड को मदर बोर्ड में ही लगाया जाता है ।
यूपीएस(ups) - unintruppted power supply
यह कंप्यूटर को लगतार पावर की सप्लाई करता है और बिजली चले जाने की स्थिति में कुछ देर कंप्यूटर को पावर बैकअप देता है । इसमें एक बैट्री लगा होता है , जिसे चार्ज किया जा सकता है , किन्तु यह 5-10मि से अधिक समय तक कंप्यूटर को पावर नहीं दे सकता है । इतने ही समय में कंप्यूटर में खुली फाइलों को सेव किया जा सकता है ।
एसएमपीएस(smps)-switch mode power supply
यह अल्टरनेटिव करंट को डायरेक्ट करंट में बदल कर कंप्यूटर के विभिन्न भागों को पावर देता है ।
कंप्यूटर के विभिन्न पोर्ट्स(ports)-
- PS 2 - keyboard & mouse
- Ps 2
- Ethernet port -
- USB - keyborad,mouse,printer, harddisk
- Serial port - modem
- Parrell port - printer
- VGA - monitor
- DA-15 - old networking
- Sound











Comments
Post a Comment