इनपुट डिवाइस
इनपुट डिवाइस डिवाइस होता है जो उपयोगकर्ता के द्वारा दिए गए निर्देश या डेटा को कंप्यूटर के समझने लायक भाषा में बदलता करता है अर्थात उसे बायनरी में बदल देता है।
निम्नलिखित प्रकार के इनपुट डिवाइस होते हैं-
- कीबोर्ड
- माउस
- ट्रैक बॉल
- जॉयस्टिक
- स्कैनर
कीबोर्ड(keyboard)
कीबोर्ड एक टाइपिंग इनपुट डिवाइस से जिसमें हम टेक्स्ट डेटा को लिखकर इनपुट करा सकते हैं, जिसमें बहुत सारे बटन बने होते हैं। इन बटन के ऊपर अक्षर लिखा हुआ होता है ,जब हम किसी बटन को दबाते हैं तो यह बायनरी कोड बदलकर डेटा सीपीयू तक पहुंचाता है ।
कीबोर्ड के बटन को मुख्य रूप से निम्न भागों में बांटा जा सकता है-
1. फंक्शन की(function key)- f1 -f12 तक के बटन को फंक्शन की कहा जाता है, यह कीबोर्ड के सबसे ऊपरी हिस्से में होता है।इसे यूजर डिफाइन की भी कहा जाता है। फंक्शन की के कार्य पूर्व निर्धारित होते हैं ,जिसके कार्य अलग-अलग प्रोग्राम के लिए अलग-अलग होता है ।उपयोगकर्ता चाहे तो इनकी कार्य को अपने जरूरत अनुसार बदल सकता है।
2.न्यूमेरिक की पैड (numeric keypad) - अंकगणित कार्य करने के लिए इस कीपैड का उपयोग किया जाता है। इसमें 0-9 तक के अंक के बटन होते हैं। साथ ही साथ इसमें नेविगेशन के भी बटन होती है, जिसमें कर्सर को ऊपर, नीचे, बायां और दाएं जाने के लिए के लिए होता है।
3.अल्फा न्यूमेरिक की पैड(alphanumeric keypad) - इसमें a-z अक्षर और 0-9 तक बटन शामिल होता है। इसके अलावा! @ # $ $ & * जैसे विशेष अक्षर वाले बटन होते हैं
माउस - माउस एक
माउस के प्रकार
मैकेनिकल माउस - पुराने समय में इस प्रकार का माउस उपयोग में लाया जाता था जिसमें एक गेंद लगा हुआ रहता था और उस गेंद को एक समतल पृष्ठ पर स्पर्श कराकर घुमाने पर मॉनिटर में दिख रहे ऑब्जेक्ट को नियंत्रित किया जा सकता था।
ऑप्टिकल माउस -आजकल इसी प्रकार का माउस उपयोग में लाया जाता है मैकेनिकल माउस और ऑप्टिकल माउस में प्रमुख अंतर यह है कि इसमें गेंद की जगह लेजर किरणों का प्रयोग किया जाता है यह लेजर किरण जब समतल पृष्ठ पर स्पर्श करती है तो मॉनिटर पर दिख रहे ऑब्जेक्ट को नियंत्रित कर सकते हैं ।
ट्रैकबॉल यह एक गेमिंग इनपुट डिवाइस है जोकि मॉनिटर पर दिख रहे ऑब्जेक्ट को आगे -पीछे एवं बाएं -दाएं ले जाने में मदद करती है। यह मैकेनिकल माउस की तरह ही होता है जिसे उल्टा करके हाथों से गेंद को घुमाने पर ऑब्जेक्ट को नियंत्रित किया जाता है।
जॉय स्टिक यह भी एक प्रकार का गेमिंग इनपुट डिवाइस है जिसमें एक हैंडल बना हुआ रहता है ,जो गियर की तरह दिखाई पड़ता है इस हैंडल को आगे पीछे एवं बाएं -दाएं करके ऑब्जेक्ट को नियंत्रित किया जाता है।
स्कैनर एक विशेष प्रकार का इनपुट डिवाइस होता है जो किसी पेज पर बनी टेक्स्ट या इमेज को हूबहू इनपुट करा सकता है स्केनर में विशेष लेजर विकिरण का उपयोग किया जाता है जो किसी पेज को स्कैन करती है। स्कैन की हुई फाइल इमेज फॉर्मेट में होता है।
इसके अलाव कुछ विशेष प्रकार के स्केनर होता है जो विशेष कार्यों को संपादित करते हैं-
- ऑप्टिकल मार्क रीडर - इसका उपयोग प्रतियोगी परीक्षा जोकि बहुविकल्पीय शीट में लिया जाता है ,उससे स्कैन करने के काम आता है।
- ऑप्टिकल कैरक्टर रिकॉग्निशन - यह किसी पेज पर लिखी हुई टेक्स्ट को एडिटेबल फॉरमैट में स्कैन कर सकता है। एडिटेबल फॉरमैट का मतलब जिसे स्कैन करने के बाद एक टेक्स्ट फाइल की तरह सुधारा एवं लिखा जा सकता है।
- मैग्नेटिक इंक कैरक्टर रिकॉग्निशन- इस प्रकार का स्कैनर बैंकिंग क्षेत्र में उपयोग में लाया जाता है जो डिमांड ड्राफ्ट या चेक में लिखी हुई सीरियल नंबर को स्कैन करता है।
- ऑप्टिकल बारकोड रीडर- किसी भी सामान के ऊपर बारकोड लिखा हुआ रहता है ,यह पट्टियों की तरह दिखता है इसे स्कैन करने के लिए बारकोड रीडर का उपयोग किया जाता है।
Comments
Post a Comment