Skip to main content

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग

 कंप्यूटर के अनुप्रयोग

इस इस चैप्टर में हम कंप्यूटर के विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोग के बारे में पढ़ेंगे।





व्यापार(business)

 कंप्यूटर के उच्च गति से गणना करने , शुद्धता  ,विश्वसनीयता सार्वभौमिकता जैसे गुणों के कारण व्यवसायिक क्षेत्रों में इसका बहुतायत रूप से प्रयोग में लाया जाता है।

व्यवसायिक क्षेत्र में कंप्यूटर के द्वारा निम्नलिखित कार्य किए जाते हैं-

  • वेतन पत्र का संधारण
  • बजट
  • बिक्री विश्लेषण
  • वित्तीय भविष्यवाणी
  • कर्मचारियों के डेटाबेस का प्रबंधन
  • स्टॉक प्रबंधन
बैंकिंग(banking)
आजकल बैंकों से संबंधित सभी कार्य कंप्यूटर के द्वारा ही किए जा रहे हैं।
  • ऑनलाइन खाता खोलने की सुविधा , बैलेंस चेक करना जमा करना  ,आहरण  ,ब्याज की गणना।
  • एटीएम जो एक प्रकार का कंप्यूटर ही है ,जिससे आप बैंकिंग लेनदेन संबंधी कार्य कर सकते हैं ।
बीमा(insurance)
बीमा कंपनियां अपने सभी प्रकार की जानकारियों को रखने के लिए कंप्यूटर प्रयोग में लाया जा रहा है। बीमा कंपनी शेयर मार्केटिंग लोन देने वाली कंपनी यह सभी निम्न प्रकार के कार्य करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हैं-
  • बीमा पॉलिसी की जानकारी प्रक्रिया
  • अगले किस्त की नीतियां
  • मैच्योरिटी तिथि
  • ब्याज देय
  • जोखिम सुविधाएं
  • बोनस
 शिक्षा(education)
शैक्षणिक क्षेत्र में कंप्यूटर के आने से आमूल- चूल परिवर्तन आया है जो निम्नलिखित हैं

  • कंप्यूटर की सहायता से हमने ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित की जिसे कंप्यूटर पर आधारित शिक्षा(computer based education) कहा जाता है।
  • कंप्यूटर आधारित शिक्षा प्रणाली ने विद्यार्थी तक शिक्षा की पहुंच एवं उनका मूल्यांकन करना आसान बना दिया।
  • कंप्यूटर की मदद से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रहा है।
  • कई शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को कंप्यूटर के माध्यम से शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
  • कंप्यूटर की मदद से विद्यार्थियों के लिए डेटाबेस बनाना  जिससे विद्यार्थी के स्तर का पता एवं मूल्यांकन का विश्लेषण करना आसान हो गया है।
व्यापार(marketing)
 अपने व्यापारिक गतिविधियों प्रचार-प्रसार करने ,ग्राहक  तक पहुंचने में काफी मदद मिली है।
  • विज्ञापन- उच्च क्वालिटी के ग्राफिक्स का प्रयोग करते हुए आकर्षक विज्ञापन बनाना उसे प्रिंट करना आसान हो गया है।
  • घर बैठे खरीदारी- कंप्यूटर ने हमें ऐसी प्रणाली दी जिसकी मदद से हम घर बैठे विभिन्न प्रकार के उत्पादों को देख सकते हैं उसके बारे में जान सकते हैं और उसे खरीदा जा सकता है।
चिकित्सा(health)
 चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है यह किसी अस्पताल प्रयोगशाला में मरीजों एवं दवाई संबंधी जानकारियों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्कैनिंग और कई रोगों के उपचार में प्रयोग में लाया जाता है। ईसीजी ,ईईजी, अल्ट्रासाउंड एवं सिटी स्कैन कंप्यूटराइज मशीन के द्वारा ही किया जाता है।
  • रोग उपचार प्रणाली की मदद से किसी रोग से संबंधित डाटा संग्रहित एवं उसके कारणों को पहचाना जाता है।
  • प्रयोगशाला उपचार प्रणाली की मदद से सभी प्रकार की टेस्ट एवं उसके रिपोर्ट कंप्यूटर के द्वारा तैयार किया जाता है।
  • कंप्यूटर के द्वारा ऐसी प्रणाली विकसित की गई है जो असाधारण बीमारियों से ग्रसित मरीजों का मॉनिटरिंग करता है।
  • दवाई सूचना प्रणाली के द्वारा किसी दवाई का लेबल उसके दुष्प्रभाव संबंधी जानकारी रखना आसान हो गया है।
  •  आजकल कंप्यूटर के द्वारा सर्जरी भी किया जा रहा है।
इंजीनियरिंग(egineering)
इंजीनियरिंग क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक रूप से उपयोग में लाया जा रहा है | कंप्यूटर आधारित डिजाइन(computer aided design) के द्वारा इमेजेस को बनाना एवं उसमें संपादन करना संभव हो पाया है।
  • संरचनात्मक इंजीनियरिंग(structural engineering) - इंजीनियरिंग का ऐसा क्षेत्र जिसमें आवश्यक तनाव एवं उसके भार का आकलन करने हेतु जहाज भवन हवाई जहाज का मॉडल तैयार किया जाता है।
  • उद्यमिता इंजीनियरिंग(industrial engineering) - कंप्यूटर के द्वारा इस प्रकार का समाकलित प्रणाली विकसित किया गया है ,जिसकी मदद से डिजाइन करना , उसका क्रियान्वयन  एवं सुधार करना आसान हो गया है।
  • शिल्पकार इंजीनियरिंग(architectural engineering) - कंप्यूटर के द्वारा एक विमीय (2D)  एवं द्विविमीय (3D) चित्रकारी का उपयोग करते हुए शहरी नियोजन भवनों का डिजाइन किया जाता है।
 रक्षा के क्षेत्र में (military)
रक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्वपूर्ण योगदान है। इसकी मदद से आधुनिक टैंक्स मिसाइल, हथियार को कंप्यूटराइज्ड तकनीक प्रणाली के द्वारा नियंत्रित किया जाता है । जैसे -
  • मिसाइलों का नियंत्रण
  • सैन्य संचार
  •  सैन्य ऑपरेशन एवं प्लानिंग
  • आधुनिक हथियार
संचार के क्षेत्र में(communication)
संचार का मतलब होता है सूचनाओं का आदान प्रदान जिसमें कोई व्यक्ति किसी प्रकार का संदेश ,विचार प्राप्त करता है या भेजता है।

  • ईमेल
  •  चैटिंग
  •  यूज नेट
  •  एफटी पी
  • टेलनेट
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

सरकारी क्षेत्र में(government)

सरकारी क्षेत्र के प्रशासन एवं पारदर्शिता लाने में कंप्यूटर की महत्वपूर्ण भूमिका है ,इस क्षेत्र से जुड़े कंप्यूटर का योगदान निम्न है-
  • बजट तैयार करने में
  • जनगणना करने में
  • ऑनलाइन सेवा
  • मौसम की भविष्यवाणी



Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर फंडामेंटल : परिचय,विशेषताएं एवं सीमाएं

 आज का युग सूचनाओं के भंडार का युग कहा जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग मशीन है जो डाटा को  स्वीकार एवं इनपुट करता है, इनपुट डाटा पर  प्रोसेसिंग करता है और हमारी आवश्यकता के अनुसार परिणाम को प्रदर्शित करता है।   कंप्यूटर की कार्य प्रणाली यदि हम कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करें तो  प्रमुख रूप से पांच करता है- Step 1 -  डाटा को इनपुट करता है। Step 2 - दिए गए निर्देशों एवं डाटा को मेमोरी में संग्रहित करता है जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाया जाता है। Step 3 - डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और उसे उपयोगी सूचनाओं में परिवर्तित करता है। Step 4 -  डाटा प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है। Step 5 - उपर्युक्त वर्णित सभी कार्यों पर नियंत्रित रखता है। कंप्यूटर की विशेषताएं  कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न है- उच्च गति(High speed)  कंप्यूटर बहुत तेज गति के साथ काम करता है। अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है। यदि हम क...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर का इतिहास

 कंप्यूटर का इतिहास  यदि हम कंप्यूटर के विकास की बात करें तो हजारों साल पहले से ही इसका इतिहास प्रारंभ होता है। अबेकस(abacus) का गणना यंत्र अबेकस ने एक ऐसा गाना यंत्र बनाया था जिसकी मदद से जोड़ घटाव गुणा भाग संबंधी कार्य किया जा सकता था यह एक मैकेनिकल डिवाइस था। इस डिवाइस में एक चौकोर आकार के फ्रेम में बहुत सारे तार लगे हुए रहते थे जिसमें गोल आकृति की गेंद लगी हुई रहती थी इन्हीं गेंद की मदद से गणना कार्य किया जाता था।   ब्लेज पास्कल का पास्कलाइन मशीन ब्लेज पास्कल ने 1645 ई में एक मेकेनिकल डिजिटल केलकुलेटर बनाया जिसे उन्होंने एडिंग मशीन नाम दिया था, इस मशीन की मदद से जोड़ -घटाव संबंधी कार्य आसानी के साथ किया जा सकता था। इस मशीन में दांतेदार युक्त चकरिया लगी हुई रहती थी, जिसमें 0 से 9 तक के अंक अंकित किए गए थे। प्रत्येक चकरी का एक स्थानीय मान होता था। ब्लेज पास्कल के एडिंग मशीन को पास्कलाइन कहा जाता है जो सबसे पहला मैकेनिकल कैलकुलेटिंग मशीन था। सन 1694 में जर्मन गणितज्ञ गार्ड फ्रेट बिल होम लोन लेबनीज ने पास्कलाइन मशीन में सुधार करके एक नई मशीन बनाई जिसे रेकनिंग मशीन नाम ...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी/स्टोरेज

  सेकेंडरी मेमोरी /स्टोरेज   कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी में हम डाटा को स्थाई रूप से स्टोर कर सकते हैं , यह वह जगह होता है जहां पर सिस्टम के सारे प्रोग्राम और आपकी सभी प्रकार की डाटा मौजूद होते हैं। इसे हम मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकृत कर सकते है 1.फिक्स्ड स्टोरेज 2.रिमूवल स्टोरेज सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस निम्न है -  मेग्नेटिक टेप - ऑडियो कैसेट, वीडियो कैसेट मेग्नेटिक डिस्क - फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, हार्ड डिस्क ड्राइव । ऑप्टिकल डिस्क - सीडी,डीवीडी,बीडी  मेमोरी कार्ड - एसडी कार्ड ,मल्टीमीडिया कार्ड यूएसबी ड्राइव्स - पेन ड्राइव  मेग्नेटिप टेप  यह एक सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जो पहले डाटा संग्रहित करने के लिए उपयोग में लाया जाता था । यह नायलॉन की बनी लंबी पट्टी होती थी , जिसमें चुम्बकीय पदार्थ का लेपन किया हुआ रहता था । इसी पट्टी में डाटा को स्टोर किया जाता था इसमें  क्रमिक डाटा एक्सेस विधि नॉन वोलेटाइल स्टोरेज ऑडियो और वीडियो डाटा स्टोर कर सकते है । यह सस्ता एवं ज्यादा नाजुक  अन्य स्टोरेज के अपेक्षा कम मात्रा में डाटा स्टोर कर सकते हैं।...