Skip to main content

फॉक्सप्रो : परिचय, विशेषताएं एवं संस्करण

 फॉक्सप्रो (foxpro)

फॉक्सप्रो माइक्रोसॉफ्ट की डेटाबेस हैंडलिंग एवं कमांड आधारित पावरफुल सॉफ्टवेयर है । इसमें ना केवल डाटाबेस प्रबंधन संबंधी सुविधाएँ हैं बल्कि इसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है । इसकी मदद से एप्लीकेशन डेवेलोप किया जा सकता है ।

फॉक्सप्रो को RDBMS कहा जाता है । RDBMS का मतलब Relational Databse Managemet System है । 



DBMS क्या है ???

डीबीएमएस शब्द मुख्य रूप से तीन शब्दों से मिलकर बना है- 

DB मतलब databse 

M मतलब management

S मतलब system 

जो भी कंप्यूटर में इनपुट कराया जाता है उसे डाटा कहते हैं जैसे राम ,101,श्याम,जशपुर , कुनकुरी,201 । 

ऊपर दिए गए उदाहरण में डाटा अव्यवस्थित है ,यदि हम इसे एक गुण वाले डाटा को एक ही जगह पर रखेगे तो , क्या होगा देखें -

जैसे

नाम - राम ,श्याम

स्थान - जशपुर , कुनकुरी 

नॉ - 101,201 


एक जैसे गुण वाले डाटा को इसी प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है ।इसके लिए हम एक सारणी बना सकते हैं ,जो निम्न प्रकार से हो सकता है- 




उपर्युक्त सारणी में 3 कॉलम बनाया गया है। प्रत्येक कॉलम में एक ही प्रकार के गुण वाले डाटा को रखा गया है। इसी कॉलम को डेटाबेस की भाषा में फील्ड कहते हैं। कई फिल्डो आपस में मिलाने पर उसे रिकॉर्ड कहा जाता है। बहुत सारे रिकॉर्ड को मिलाने पर एक डाटाबेस बनता है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि एक डेटाबेस में बहुत सारे रिकॉर्ड और फील्ड होते हैं।

मैनेजमेंट का मतलब होता है, डेटाबेस में रिकॉर्ड को देखना ,सुधारना, मिटाना और किसी क्रम में व्यवस्थित करना, यह प्रमुख कार्य  होता है।

ऐसा सिस्टम जो डेटाबेस बनाने एवं प्रबंधन करने की सुविधा देता है उसे डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम कहा जाता है।

फॉक्सप्रो की विशेषताएं- 

  •  डाटाबेस हैंडलिंग - फॉक्सप्रो एक डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम है जिसमें डेटाबेस एवं उससे संबंधित प्रबंधन की सारी सुविधाएं उपलब्ध है।
  • प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में- फॉक्सप्रो का उपयोग हम प्रोग्रामिंग भाषा के रूप में भी कर सकते हैं, इसकी मदद से हम विंडोज पर चलने वाले एप्लीकेशन बना सकते हैं।
  • कमांड लाइन इंटरफेस एवं ग्राफिकल यूजर इंटरफेस दोनों प्रकार का इंटरफ़ेस प्रदान करता है।
फॉक्सप्रो का वर्जन
  • वैसे फॉक्सप्रो की शुरुआत 1979-80 माना जाता है । इसका पहला वर्जन DBASE नाम से जाना जाता है । 
  • DBASE - I , DBASE- II , DBASE - III , DBASE - IV के बाद इसका नाम FOXBASE हो गया ।
  • FOXBASE के दो वर्जन foxbase I एवं foxbase + आया इसके बाद इसका नाम FOXPRO हो गया ।
  • वर्तमान में इसे visual foxpro कहा जाता है ।

Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर फंडामेंटल : परिचय,विशेषताएं एवं सीमाएं

 आज का युग सूचनाओं के भंडार का युग कहा जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग मशीन है जो डाटा को  स्वीकार एवं इनपुट करता है, इनपुट डाटा पर  प्रोसेसिंग करता है और हमारी आवश्यकता के अनुसार परिणाम को प्रदर्शित करता है।   कंप्यूटर की कार्य प्रणाली यदि हम कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करें तो  प्रमुख रूप से पांच करता है- Step 1 -  डाटा को इनपुट करता है। Step 2 - दिए गए निर्देशों एवं डाटा को मेमोरी में संग्रहित करता है जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाया जाता है। Step 3 - डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और उसे उपयोगी सूचनाओं में परिवर्तित करता है। Step 4 -  डाटा प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है। Step 5 - उपर्युक्त वर्णित सभी कार्यों पर नियंत्रित रखता है। कंप्यूटर की विशेषताएं  कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न है- उच्च गति(High speed)  कंप्यूटर बहुत तेज गति के साथ काम करता है। अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है। यदि हम क...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर का इतिहास

 कंप्यूटर का इतिहास  यदि हम कंप्यूटर के विकास की बात करें तो हजारों साल पहले से ही इसका इतिहास प्रारंभ होता है। अबेकस(abacus) का गणना यंत्र अबेकस ने एक ऐसा गाना यंत्र बनाया था जिसकी मदद से जोड़ घटाव गुणा भाग संबंधी कार्य किया जा सकता था यह एक मैकेनिकल डिवाइस था। इस डिवाइस में एक चौकोर आकार के फ्रेम में बहुत सारे तार लगे हुए रहते थे जिसमें गोल आकृति की गेंद लगी हुई रहती थी इन्हीं गेंद की मदद से गणना कार्य किया जाता था।   ब्लेज पास्कल का पास्कलाइन मशीन ब्लेज पास्कल ने 1645 ई में एक मेकेनिकल डिजिटल केलकुलेटर बनाया जिसे उन्होंने एडिंग मशीन नाम दिया था, इस मशीन की मदद से जोड़ -घटाव संबंधी कार्य आसानी के साथ किया जा सकता था। इस मशीन में दांतेदार युक्त चकरिया लगी हुई रहती थी, जिसमें 0 से 9 तक के अंक अंकित किए गए थे। प्रत्येक चकरी का एक स्थानीय मान होता था। ब्लेज पास्कल के एडिंग मशीन को पास्कलाइन कहा जाता है जो सबसे पहला मैकेनिकल कैलकुलेटिंग मशीन था। सन 1694 में जर्मन गणितज्ञ गार्ड फ्रेट बिल होम लोन लेबनीज ने पास्कलाइन मशीन में सुधार करके एक नई मशीन बनाई जिसे रेकनिंग मशीन नाम ...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी/स्टोरेज

  सेकेंडरी मेमोरी /स्टोरेज   कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी में हम डाटा को स्थाई रूप से स्टोर कर सकते हैं , यह वह जगह होता है जहां पर सिस्टम के सारे प्रोग्राम और आपकी सभी प्रकार की डाटा मौजूद होते हैं। इसे हम मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकृत कर सकते है 1.फिक्स्ड स्टोरेज 2.रिमूवल स्टोरेज सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस निम्न है -  मेग्नेटिक टेप - ऑडियो कैसेट, वीडियो कैसेट मेग्नेटिक डिस्क - फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, हार्ड डिस्क ड्राइव । ऑप्टिकल डिस्क - सीडी,डीवीडी,बीडी  मेमोरी कार्ड - एसडी कार्ड ,मल्टीमीडिया कार्ड यूएसबी ड्राइव्स - पेन ड्राइव  मेग्नेटिप टेप  यह एक सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जो पहले डाटा संग्रहित करने के लिए उपयोग में लाया जाता था । यह नायलॉन की बनी लंबी पट्टी होती थी , जिसमें चुम्बकीय पदार्थ का लेपन किया हुआ रहता था । इसी पट्टी में डाटा को स्टोर किया जाता था इसमें  क्रमिक डाटा एक्सेस विधि नॉन वोलेटाइल स्टोरेज ऑडियो और वीडियो डाटा स्टोर कर सकते है । यह सस्ता एवं ज्यादा नाजुक  अन्य स्टोरेज के अपेक्षा कम मात्रा में डाटा स्टोर कर सकते हैं।...