Skip to main content

Foxpro : फॉक्सप्रो डाटा टाइप

 फॉक्सप्रो डाटा टाइप(Data Type)

जब एक ही प्रकार के गुण और विशेषता रखने वाले डाटा का एक ग्रुप बनाया जाता है तो उसे डाटा टाइप्स कहते हैं फॉक्सप्रो में निम्न प्रकार के डाटा टाइप होते हैं-




कैरक्टर्स(characters)

  • यह एक नॉन न्यूमैरिक डाटा टाइप होता है जिसमें अंकगणितीय क्रियाएं जैसे जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग नहीं किया जा सकता।
  • कैरेक्टर प्रकार के डाटा टाइप में अक्षर A-Z  या a-z एवं 0-9 के अंक शामिल होते है ।
  • यह डाटा टाइप अधिकतम 254 अक्षर ले सकता है।
  • इसकी डिफॉल्ट चौड़ाई 10 होती है।
नंबर(number)
  • यह न्यूमैरिक प्रकार का डाटा टाइप होता है जिसमें अंकगणितीय क्रियाएं कर सकते हैं।
  •  इसमें 0 से 9 तक के अंक लिए जाते हैं।
  • इस डाटा टाइप में धनात्मक ,ऋणात्मक, दशमलव संख्या शामिल किया जाता है । दशमलव  के बाद 2 अंक तक प्रदर्शित करता है।
  • यह डाटा टाइप अधिकतम 20 अंकों को स्वीकार करने की क्षमता होता है।
फ्लोटिंग(floating)
  • यह भी न्यूमैरिक प्रकार का डाटा टाइप है।
  • फ्लोटिंग और नंबर डाटा टाइप में प्रमुख अंतर यह है कि या अधिक शुद्ध मान प्रदर्शित करता है। दशमलव के बात जितने भी अंक होते हैं, सभी को प्रदर्शित करता है।
  • यहां भी धनात्मक, ऋणात्मक एवं दशमलव संख्या लिए जा सकते हैं।
  • यह भी अधिकतम 20 अंकों को स्वीकार कर सकता है।
डेट(date)
  • डेट प्रकार की वैल्यू को संग्रहित करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  • बाय डिफॉल्ट इसका फॉर्मेट - mm/dd/yy होता है।
लॉजिकल(Logical)

यह एक अक्षर के मान को संग्रहित करने वाला डाटा टाइप्स है ,जहां पर भी हमें Y/N या M/F लिखना होता है ,तो लॉजिकल डाटा टाइप का प्रयोग किया जाता है।

मेमो(memo)
  • मेमो डाटा टाइप एक विशेष प्रकार का डाटा टाइप होता है जिसमें हम अधिक मात्रा में टेक्स्ट डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं।
  • जब हम किसी फील्ड को मेमो प्रकार का चुनते हैं तो एक फाइल बनती है जिसका सेकेंडरी नाम .FPT होता है। इस फाइल का प्राइमरी ने नाम वही होता है, जो मूल डाटाबेस फाइल का होता है।
जनरल(general)

यहां डाटा टाइप फॉक्सप्रो की विंडोज वर्जन में है इसकी मदद से हम कोई फाइल जैसे वर्ल्ड एवं एक्सेल की फाइल आदि लिंक  किया जा सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

कंप्यूटर फंडामेंटल : परिचय,विशेषताएं एवं सीमाएं

 आज का युग सूचनाओं के भंडार का युग कहा जाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कंप्यूटर के बारे में जानना आवश्यक हो गया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डाटा प्रोसेसिंग मशीन है जो डाटा को  स्वीकार एवं इनपुट करता है, इनपुट डाटा पर  प्रोसेसिंग करता है और हमारी आवश्यकता के अनुसार परिणाम को प्रदर्शित करता है।   कंप्यूटर की कार्य प्रणाली यदि हम कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को समझने का प्रयास करें तो  प्रमुख रूप से पांच करता है- Step 1 -  डाटा को इनपुट करता है। Step 2 - दिए गए निर्देशों एवं डाटा को मेमोरी में संग्रहित करता है जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाया जाता है। Step 3 - डाटा पर प्रोसेसिंग करता है और उसे उपयोगी सूचनाओं में परिवर्तित करता है। Step 4 -  डाटा प्रोसेसिंग के बाद परिणाम को प्रदर्शित करता है। Step 5 - उपर्युक्त वर्णित सभी कार्यों पर नियंत्रित रखता है। कंप्यूटर की विशेषताएं  कंप्यूटर की प्रमुख विशेषताएं निम्न है- उच्च गति(High speed)  कंप्यूटर बहुत तेज गति के साथ काम करता है। अधिक मात्रा में डाटा को प्रोसेसिंग करने की क्षमता रखता है। यदि हम क...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर का इतिहास

 कंप्यूटर का इतिहास  यदि हम कंप्यूटर के विकास की बात करें तो हजारों साल पहले से ही इसका इतिहास प्रारंभ होता है। अबेकस(abacus) का गणना यंत्र अबेकस ने एक ऐसा गाना यंत्र बनाया था जिसकी मदद से जोड़ घटाव गुणा भाग संबंधी कार्य किया जा सकता था यह एक मैकेनिकल डिवाइस था। इस डिवाइस में एक चौकोर आकार के फ्रेम में बहुत सारे तार लगे हुए रहते थे जिसमें गोल आकृति की गेंद लगी हुई रहती थी इन्हीं गेंद की मदद से गणना कार्य किया जाता था।   ब्लेज पास्कल का पास्कलाइन मशीन ब्लेज पास्कल ने 1645 ई में एक मेकेनिकल डिजिटल केलकुलेटर बनाया जिसे उन्होंने एडिंग मशीन नाम दिया था, इस मशीन की मदद से जोड़ -घटाव संबंधी कार्य आसानी के साथ किया जा सकता था। इस मशीन में दांतेदार युक्त चकरिया लगी हुई रहती थी, जिसमें 0 से 9 तक के अंक अंकित किए गए थे। प्रत्येक चकरी का एक स्थानीय मान होता था। ब्लेज पास्कल के एडिंग मशीन को पास्कलाइन कहा जाता है जो सबसे पहला मैकेनिकल कैलकुलेटिंग मशीन था। सन 1694 में जर्मन गणितज्ञ गार्ड फ्रेट बिल होम लोन लेबनीज ने पास्कलाइन मशीन में सुधार करके एक नई मशीन बनाई जिसे रेकनिंग मशीन नाम ...

कंप्यूटर फंडामेंटल : कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी/स्टोरेज

  सेकेंडरी मेमोरी /स्टोरेज   कंप्यूटर की सेकेंडरी मेमोरी में हम डाटा को स्थाई रूप से स्टोर कर सकते हैं , यह वह जगह होता है जहां पर सिस्टम के सारे प्रोग्राम और आपकी सभी प्रकार की डाटा मौजूद होते हैं। इसे हम मुख्य रूप से दो प्रकार से वर्गीकृत कर सकते है 1.फिक्स्ड स्टोरेज 2.रिमूवल स्टोरेज सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस निम्न है -  मेग्नेटिक टेप - ऑडियो कैसेट, वीडियो कैसेट मेग्नेटिक डिस्क - फ्लॉपी डिस्क ड्राइव, हार्ड डिस्क ड्राइव । ऑप्टिकल डिस्क - सीडी,डीवीडी,बीडी  मेमोरी कार्ड - एसडी कार्ड ,मल्टीमीडिया कार्ड यूएसबी ड्राइव्स - पेन ड्राइव  मेग्नेटिप टेप  यह एक सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस है जो पहले डाटा संग्रहित करने के लिए उपयोग में लाया जाता था । यह नायलॉन की बनी लंबी पट्टी होती थी , जिसमें चुम्बकीय पदार्थ का लेपन किया हुआ रहता था । इसी पट्टी में डाटा को स्टोर किया जाता था इसमें  क्रमिक डाटा एक्सेस विधि नॉन वोलेटाइल स्टोरेज ऑडियो और वीडियो डाटा स्टोर कर सकते है । यह सस्ता एवं ज्यादा नाजुक  अन्य स्टोरेज के अपेक्षा कम मात्रा में डाटा स्टोर कर सकते हैं।...