फॉक्सप्रो डाटा टाइप(Data Type) जब एक ही प्रकार के गुण और विशेषता रखने वाले डाटा का एक ग्रुप बनाया जाता है तो उसे डाटा टाइप्स कहते हैं फॉक्सप्रो में निम्न प्रकार के डाटा टाइप होते हैं- कैरक्टर्स(characters) यह एक नॉन न्यूमैरिक डाटा टाइप होता है जिसमें अंकगणितीय क्रियाएं जैसे जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग नहीं किया जा सकता। कैरेक्टर प्रकार के डाटा टाइप में अक्षर A-Z या a-z एवं 0-9 के अंक शामिल होते है । यह डाटा टाइप अधिकतम 254 अक्षर ले सकता है। इसकी डिफॉल्ट चौड़ाई 10 होती है। नंबर(number) यह न्यूमैरिक प्रकार का डाटा टाइप होता है जिसमें अंकगणितीय क्रियाएं कर सकते हैं। इसमें 0 से 9 तक के अंक लिए जाते हैं। इस डाटा टाइप में धनात्मक ,ऋणात्मक, दशमलव संख्या शामिल किया जाता है । दशमलव के बाद 2 अंक तक प्रदर्शित करता है। यह डाटा टाइप अधिकतम 20 अंकों को स्वीकार करने की क्षमता होता है। फ्लोटिंग(floating) यह भी न्यूमैरिक प्रकार का डाटा टाइप है। फ्लोटिंग और नंबर डाटा टाइप में प्रमुख अंतर यह है कि या अधिक शुद्ध मान प्रदर्शित करता है। दशमलव के बात जितने भी अंक होते हैं, सभी को प्रदर्श...
फॉक्सप्रो (foxpro) फॉक्सप्रो माइक्रोसॉफ्ट की डेटाबेस हैंडलिंग एवं कमांड आधारित पावरफुल सॉफ्टवेयर है । इसमें ना केवल डाटाबेस प्रबंधन संबंधी सुविधाएँ हैं बल्कि इसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है । इसकी मदद से एप्लीकेशन डेवेलोप किया जा सकता है । फॉक्सप्रो को RDBMS कहा जाता है । RDBMS का मतलब Relational Databse Managemet System है । DBMS क्या है ??? डीबीएमएस शब्द मुख्य रूप से तीन शब्दों से मिलकर बना है- DB मतलब databse M मतलब management S मतलब system जो भी कंप्यूटर में इनपुट कराया जाता है उसे डाटा कहते हैं जैसे राम ,101,श्याम,जशपुर , कुनकुरी,201 । ऊपर दिए गए उदाहरण में डाटा अव्यवस्थित है ,यदि हम इसे एक गुण वाले डाटा को एक ही जगह पर रखेगे तो , क्या होगा देखें - जैसे - नाम - राम ,श्याम स्थान - जशपुर , कुनकुरी नॉ - 101,201 एक जैसे गुण वाले डाटा को इसी प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है ।इसके लिए हम एक सारणी बना सकते हैं ,जो निम्न प्रकार से हो सकता है- उपर्युक्त सारणी में 3 कॉलम बनाया गया है। प...